चक्कर वर्टिगो की वजह से आ रहे हैं या सर्वाइकल की वजह से हो रहे हैं, कैसे डिफरेंस पता लगेगा?
- Home /
- चक्कर वर्टिगो की वजह से आ रहे हैं या सर्वाइकल की वजह से हो रहे हैं, कैसे डिफरेंस पता लगेगा?
चक्कर वर्टिगो की वजह से आ रहे हैं या सर्वाइकल की वजह से हो रहे हैं, कैसे डिफरेंस पता लगेगा?
आपको चक्कर वर्टिगो की वजह से आ रहे हैं या सर्वाइकल की वजह से हो रहे हैं, कैसे डिफरेंस पता लगेगा?
अगर आपके बेड से उठते ही एकदम से कमरा उल्टा हो जाए, पंखा ऊपर से नीचे आने लग जाए, तो वर्टिगो है।
अगर हल्का सा, मामूली सा चक्कर आता है, भिनभिना सा, वो सर्वाइकल की वजह से है।
वर्टिगो के चक्कर में आपको एकदम से बेड या कोई चीज़ पकड़नी पड़ती है।
सर्वाइकल के चक्कर में कोई पकड़ने की ज़रूरत नहीं, हल्का सा झोंका आएगा, रुक जाएगा।
वर्टिगो के चक्कर अक्सर दिन में कई बार आते हैं, लेकिन सर्वाइकल का चक्कर दिन में कई बार क्या पता पूरा टाइम भी लगा रहता है, थोड़ा-थोड़ा।
वर्टिगो एक कान की प्रॉब्लम है, सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस C1-C2 के डिस्टर्बेंस से और अपर सर्वाइकल की मैकेनिकल प्रॉब्लम है।
वर्टिगो का चक्कर अक्सर बेड से उठने में, कुर्सी से उठने में या सुबह उठने में आता है।
सर्वाइकल का चक्कर हमेशा मोबाइल, लैपटॉप ज़्यादा यूज़ करने के बाद आने लगता है या मोटरसाइकिल चलाने के बाद आता है।
वर्टिगो के चक्कर के अंदर आप मोटरसाइकिल या गाड़ी बिल्कुल भी न चलाएं क्योंकि इसमें सडन एकदम से चक्कर आता है और 5 से 10 सेकंड तक मेंटेन रहता है
सर्वाइकल के अंदर आप चल सकते हैं, लेकिन सावधानी रखिए फिर भी।
वर्टिगो में अक्सर गर्दन में कोई दर्द नहीं होता है, लेकिन सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस के अंदर गर्दन में भी दर्द हो सकता है, टाइटनेस आ सकती है और पीछे खोपड़ी में भी तनाव रहता है।
वर्टिगो में उल्टी आती है।
सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस में उल्टी जैसा महसूस होता है।
वर्टिगो में उठते या चलते-चलते गिरने के चांसेस बहुत ज़्यादा होते हैं।
सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस में हल्का सा चक्कर आता है लेकिन इंसान अपने आप को संभाल लेता है।
वर्टिगो में निस्टैगमस होता है, मतलब वर्टिगो में ऐसे आंखें ऊपर-नीचे घूमेंगी, लेकिन सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस में आंखें स्टेबल रहती हैं।
वर्टिगो में अगर आप हेड सीधा रखते हैं तो चक्कर रुक जाते हैं, लेकिन सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस में अगर हेड सीधा भी रखेंगे तब भी ऑब्जेक्ट हल्के-हल्के हिलते हुए नज़र आएंगे।
वर्टिगो में आंखों पर कोई प्रेशर नहीं आता है, लेकिन सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस में आंखें भी भारी रहती हैं और आंखों में धुंधला भी दिखाई देने लग जाता है।
वर्टिगो में बेड से उठते ही एकदम से इंसान ऐसे पकड़ लेता है, लेकिन सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस में आराम से उठता है, हल्का सा अनस्टेबल तो लगता है उसको।
डिक्स-हॉलपाइक टेस्ट करेंगे हम लोग। इसमें 45 डिग्री गर्दन को रोटेट करके अगर पेशेंट को ऐसे के ऐसे लिटाया जाता है तो आंखें पूरी तरीके से घूमने लगती हैं इस तरीके से, तो यह टेस्ट वर्टिगो का
पॉजिटिव है, यह वर्टिगो है।
लेकिन अगर यह टेस्ट करा जाए 45 डिग्री मोड़ के और पेशेंट की गर्दन नीचे करी जाए, अगर आंखें वैसी की वैसी हैं, सेंटर में हैं, तो यह नेगेटिव है यानी सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस है।
इससे हमें क्या समझ में आया कि हर चक्कर वर्टिगो नहीं होता, हर चक्कर सर्वाइकोजेनिक डिज़िनेस भी नहीं होता।
Call for appointment at: +91 9625961783
Book your expert Vertigo and Dizziness consultation today!
Get your self free from the Dizziness and Vertigo problems and live a balanced and happy life. Our experts are well trained and equipped modern technologies to give you best treatment for getting you relief from all kind of dizziness and balance problems which you are facing since long time.
Written by Dr K Ali
Read time: 5 min.
Also read these:
- https://limrafoundation.in/vertigo-treatment-in-india/
- https://limrafoundation.in/vertigo-clinic-in-lajpat-nagar/
- https://limrafoundation.in/tag/vertigo-doctors/
- https://limrafoundation.in/tag/vertigo-specialist/
- https://limrafoundation.in/tag/best-vertigo-clinic/